{"_id":"5b9d56da867a55013061b839","slug":"15370380258-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कों से हटाएं अतिक्रमण: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कों से हटाएं अतिक्रमण: एसडीएम
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में एसडीएम निर्मला बिष्ट ने तीन अलग-अलग बैठकों में सड़क सुरक्षा, धार्मिक संरचनाएं हटाने और पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्णत: रोक लगाने को लेकर मंथन किया। उन्होंने सितारगंज कोतवाली व नानकमत्ता थाना पुलिस से ट्रैफिक प्लान डिजाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पालिका ईओ को सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को कहा। कहा कि ई-रिक्शा के नंबर जारी किए जाएं। उन्होंने पुलिस से स्कूल समय पर बाइकों से मंडराने पर शोहदों पर सख्ती बरतने को कहा। इसके बाद धार्मिक संरचनाओं को हटाने को लेकर बैठक ली। कहा कि शक्तिफार्म क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बैग बनाती हैं। यह बैग पॉलिथीन के स्थान पर प्रयोग लाए जाने चाहिए। वहां रेंजर प्रदीप कुमार, एसआई योगेश कुमार, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट, राजेश शैली, हरमीत सिंह आदि थे।