{"_id":"5b8c45bb42c792466b462af5","slug":"153591953412-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय हो कुमाऊं जय हो गढ़वाल गीत न समा बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय हो कुमाऊं जय हो गढ़वाल गीत न समा बांधा
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन नैनीताल में हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों के साथ ही पुलिस लाइन के बच्चों और पुलिस कर्मियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद सुरीला सांस्कृतिक समिति वड्डा पिथौरागढ़ के कलाकारों ने सुरेश प्रसाद सुरीला के नेतृत्व में लोकगीत, लोकनृत्य पेश किया। कलाकारों ने जय हो कुमाऊं जय हो गढ़वाल... हफ्ता में ऐतवारा के दिन टेलीफोन करिए मेरी सुआ... नैनीताला बाजार कमला ना मार लटका... समेत कई गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति खुर्पाताल के कलाकारों ने विनोद कुमार के नेतृत्व में जौनसार भाबर का लोकप्रिय नृत्य सिर में आग जलाकर चाय बनाना प्रस्तुत किया। विनोद कुमार ने गीत क्रीम पाउडर घिसने किले ना मेरी निर्मला हंसने किले नै... आदि किशन लाल एंड पार्टी ने कई गीत प्रस्तुत किए।
इस मौके पर हाईकोर्ट के जस्टिस बीके बिष्ट, जस्टिस मनोज कुमार, कमिश्नर राजीव रौतेला, आईजी पूरन सिंह रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एएसपी हरीश चंद्र सती, इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत, एसओ तल्लीताल राहुल राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान विभिन्न थानों की झांकियां शामिल रहीं, जिसमें पुलिस लाइन ने नैनीताल की झांकी, तल्लीताल थाना ने कंस वध, फायर सर्विस की चारधाम यात्रा, काठगोदाम थाना, मल्लीताल थाना, ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विवि, भवाली थाना, बेतालघाट, मुक्तेश्वर थाना, भीमताल थाना, कालाढूंगी, लालकुंआ, बनभुलपुरा, हल्द्वानी थाना की झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। देर रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पंप हाउस मल्लीताल, नवसांस्कृतिक समिति शेर का डांडा, हाईकोर्ट परिसर स्थित मंदिर में, छावनी परिषद नैनीताल स्थित मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
कई थानों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र