{"_id":"5b8ae1d342c7924651655b84","slug":"153582842113-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ महिला ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ महिला ने दी तहरीर
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से ग्रामीण की हालत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने ग्रामीण की पत्नी की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
बीते शुक्रवार को ग्राम पक्की खमरिया निवासी छिन्दर कौर पत्नी जोगिंदर सिंह ने थाना पुलिस व जिले के उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में ग्राम बलखेड़ा के एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पति का गलत इलाज करे से उसकी गंभीर हालत होने का आरोप लगाया था।
प्रतापपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार कोठारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति जोगिंदर सिंह के मेडिकल प्रमाण पत्र एकत्र कर उन्हें एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के माध्यम से जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजा गया है।
पैनल बनाकर मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। बताया कि मामले में दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।