{"_id":"5b8acfc142c792464f497ddc","slug":"153582379617-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंद राणा व्यापार संघ डंगोली के अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंद राणा व्यापार संघ डंगोली के अध्यक्ष बने
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। उद्योग व्यापार एसोसिएशन डंगोली के लिए गोविंद सिंह राणा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। व्यापार संघ कार्यालय डंगोली में व्यापार संघ एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष और एफसीआई सलाहकार नवीन ममगई की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। डंगोली व्यापार एसोसिएशन के लिए गोविंद राणा को व्यापारियों ने निर्विरोध अध्यक्ष, कमल बहादुुर आले को महासचिव, रमेश चंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना। कार्यकारिणी के लिए गोविंद वर्मा, नंदन सिंह खटोला, धन गिरी, नंद किशोर, राजकुमार, असंजय सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष राणा ने कहा कि नंदाष्टमी मेले में आने वाले व्यापारियों को संगठन पूरा सहयोग देगा।