फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आलोक पांडे और कमला परिहार को शिक्षक दिवस पर मिलेगा गवर्नर्स टीचर अवार्ड

आलोक पांडे और कमला परिहार को शिक्षक दिवस पर मिलेगा गवर्नर्स टीचर अवार्ड

Fri, 31 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
आलोक पांडे और कमला परिहार को शिक्षक दिवस पर मिलेगा गवर्नर्स टीचर अवार्ड
गरुड़(बागेश्वर)। विकास खंड के एक शिक्षक और एक शिक्षिका को प्रदेश की राज्यपाल बेनी रानी मौर्य पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर गवर्नर्स टीचर अवार्ड से सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन


निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुवर द्वारा जारी गवर्नर्स टीचर अवार्ड सूची में कहा है कि पांच सितंबर को पदम सिंह परिहार राइंका वज्यूला में तैनात भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता आलोक पांडे और जूनियर हाइस्कूल मन्यूड़ा में तैनात हेड टीचर कमला परिहार का चयन गवर्नर्स टीचर अवार्ड के लिए हुआ है। विकास खंड के दोनों शिक्षकों को राज्यपाल पांच सितंबर को दून में एक समारोह में गवर्नर्स टीचर अवार्ड से सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन


पांडे और परिहार का गवर्नर्स टीचर अवार्ड पुरस्कार के लिए चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी हरीश रावत, पूर्व डीईओ आकाश सारस्वत,समन्वयक उमेश जोशी, नीरज पंत, विधायक चंदन दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट,जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी जिला समन्वयक सुमित पांडे और विकास खंड के शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। मालूम हो कि गत वर्ष भी विकास खंड के परमानंद पांडे राजकीय बालिका इंटर कालेज में तैनात शिक्षिका दया रावत और जूनियर पिंगलों के हेड टीचर सुरेश सती को गवर्नर्स टीचर अवार्ड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed