फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एलबीएस में आई कार्ड से होगा छात्र-छात्राओं का प्रवेश

एलबीएस में आई कार्ड से होगा छात्र-छात्राओं का प्रवेश

Sun, 19 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एलबीएस में आई कार्ड से होगा छात्र-छात्राओं का प्रवेश
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विद्यालय प्रबंध तंत्र की बैठक आहूत की गई। इस दौरान विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था बनाए जाने समेत तमाम विषयों पर चर्चा करते हुए नियमों का सोमवार से लागू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से शास्ता मंडल द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त से महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित गणवेश एवं परिचय पत्र के साथ महाविद्यालय में आना अनिवार्य होगा। सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से एकजुटता के साथ कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय में अपने स्तर से पुस्तकें पुस्तकालय को देने और स्थानीय जनता से सहयोग प्रदान करने की अपील की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आरके गुप्ता ने दस हजार रुपये पुस्तकालय को पुस्तकें खरीदने के लिए स्वयं दिए। इस अवसर ललित मोहन पांडे, डॉ. आरके सनवाल, हेम चंद्र पांडेे, भारत पांडे, नीलम कनवाल, गीता तिवारी, मनोज कुमार जोशी, रीता दुर्गापाल, कमला पांडे, गीता भट्ट, मंजू जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed