फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्वच्छता की ज्योत जगाने सरोवर नगरी पहुंचा अभियान

स्वच्छता की ज्योत जगाने सरोवर नगरी पहुंचा अभियान

Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता की ज्योत जगाने सरोवर नगरी पहुंचा अभियान
गंगा घाट किए साफ - फोटो : Mahatma Gandhi and Shastri Jayanti run on clean-up operation
नैनीताल। भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय देशव्यापी स्वच्छ भारत अभियान चला रहा है। इसके तहत पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान (आईटीटीएम) ग्वालियर की टीम यहां पहुंची है। उसने शनिवार को सेंट मैरी स्कूल, जीआईसी, जीजीआईसी के विद्यार्थियों समेत टैक्सी संचालकों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। पर्यटक आवास गृह सूखाताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुराग भौंसले ने कहा कि किसी भी पर्यटन से जुड़े शहर के लिए उसकी स्वच्छता काफी महत्व रखती है। आईटीटीएम के सहायक प्राध्यापक डॉ. रमेश देववृत ने बताया कि देशभर के सभी राज्यों से औसतन 12 शहरों का चयन कर वहां यद्द अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान डॉ. रविंद्र डोगरा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल, जीआईसी के प्रधानाचार्य संजय पंत, हेमंत बिष्ट, कल्पना चौधरी, डॉ. उमा जोशी, नीरज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed