फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छात्र संगठन दो गुटों में बटा छह का आमरण अनशन समाप्त

छात्र संगठन दो गुटों में बटा छह का आमरण अनशन समाप्त

Fri, 17 Aug 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
छात्र संगठन दो गुटों में बटा छह का आमरण अनशन समाप्त
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के छात्र संगठन का प्रवेश समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर चल रहा आमरण अनशन जनप्रतिनिधियों की मध्यस्थता के बाद मांगें पूरी होने पर छह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि संगठन दो गुटों में बंटने के कारण दो छात्र अभी भी अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन

आमरण अनशन के चौथे दिन जनप्रतिनिधियों की मध्यस्थता के बाद बृहस्पतिवार को पांचों मांगों पर कार्रवाई की बात पर सहमति बनाई गई। इसके बाद आठ में से छह छात्र नेताओं को प्राचार्य डा. आरके गुप्ता और प्रधान इंदर सिंह बिष्ट, सीमा पाठक नेे जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त करा दिया गया है। वहीं एमए संचालन की मांग को लेकर छात्र नेता मोहित जोशी एवं प्रतीक जोशी अनशन पर बैठे रहे। अनशन समाप्त करने वालों में मुख्य रूप से भावना दुम्का, किरण चोपड़ा, दीपक शर्मा, गोविंद विष्ट, उज्ज्वल दानू, हेम शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


छात्र संगठन द्वारा स्थानांतरण प्रवेश प्रक्रिया समेत पांच सूत्रीय मांगों को नियमानुसार, बीए, बीएससी, बीकाम और एमकाम में दस प्रतिशत सीटें बढ़ाए जाने का प्रस्ताव कुमाऊं विश्वविद्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। संभवतया सभी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएंगी। -डॉ. आरके गुप्ता, प्राचार्य लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed