{"_id":"5b75cea442c792163914a216","slug":"153444725920-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज में खुला कपड़ा बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज में खुला कपड़ा बैंक
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज में आधुनिक दुनिया संस्थान ने रोटी बैंक के बाद अब कपड़ा बैंक खोला है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्थान के विशेष कार्याधिकारी खूब सिंह विकल एवं सीईओ भारत सिंह ने इसका उद्घाटन किया। विकल ने बताया कि जन सहयोग से गरीबों, बेबस और असहाय लोगों के लिए रोटी बैंक के संचालन के साथ ही यह नई पहल की है। सीईओ भारत सिंह ने कहा कि लोग इस बैंक में कपड़े, जूते, कंबल, ऊनी कपड़े आदि जमा सकते हैं। वहां पर समाज सेवी एमपी तिवारी, राम वशिष्ठ, सरफराज अंसारी, भाजयुमो नेता आकाश अरोड़ा, भाष्कर सिंह राणा, राजू नगदली, जीनू पटौती, यश अरोरा, सर्वजीत सिंह, अजय भगत आदि थे।