{"_id":"5b75cadb42c7920e8150c14b","slug":"153444629120-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्गों के जीर्णोद्वार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्गों के जीर्णोद्वार की मांग
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा जिले के सर्वाधिक बाढ़ग्रस्त क्षेत्र प्रतापपुर, बंगाली कॉलोनी एवं नौसर का पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने दौरा किया। सांसद ने बाढ़ पीड़ितों का हाल भी जाना। सांसद कोश्यारी ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल से बाढ़ पीड़ितों का सही आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा। सांसद ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान के लिए प्रदेश एवं केंद्र सरकार में विशेष पैकेज की व्यवस्था की जाएगी। कोश्यारी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी स्थिति से अवगत कराया। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने सांसद को दाह ढाकी, मेहरबान नगर आदि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में हुए नुकसान की भी जानकारी दी। वहां हिमांशु बिष्ट, राजपाल सिंह, वरुण अग्रवाल, ग्राम प्रधान सतपाल राणा, भजन सिंह तलवार, अजय मौर्य, रिंकू आदि थे।