फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कमिश्नर के जनता दरबार में आई रिकॉर्ड शिकायतें

कमिश्नर के जनता दरबार में आई रिकॉर्ड शिकायतें

Fri, 10 Aug 2018 02:31 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर के जनता दरबार में आई रिकॉर्ड शिकायतें
कुमाऊं कमिश्नर का रामनगर कैंप - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट नगरी का मिजाज बृहस्पतिवार को बदला-बदला सा था। पदभार संभालने के बाद पहली बार कमिश्नर राजीव रौतेला पहुंचे तो अधिकारी तो हरकत में दिखे ही सरकारी सिस्टम से परेशान जनता को मानो मुंह मांगी मुराद मिल गई। कमिश्नर के जनता दरबार में रिकॉर्ड 252 शिकायतें आईं। ऐसा अमूमन कम होता है कि न्याय की उम्मीद में लोग कामधाम छोड़ अफसर को व्यथा सुनाने पहुंचे। तहसील दिवस इसकी बानगी है। कारण यह कि शिकायतों का निस्तारण ही नहीं होता।
विज्ञापन

नगर पालिका के ऑडिटोरियम में सुबह से ही लाइन लगी रही। शिकायतों को नोट करने के लिए नगर पालिका ने दो काउंटर बनाए थे। शांतिकुंज लखनपुर निवासी 65 वर्षीय आनंद स्वरूप सुबह नौ बजे सबसे पहले आए और रजिस्ट्रेशन करा टोकन लिया। दोपहर डेढ़ बजे कमिश्नर के ऑडिटोरियम में पहुंचने तक 175 शिकायतें पंजीकृत थीं। अपराह्न तीन बजे तक 252 शिकायतें पंजीकृत हुईं जबकि प्रशासन को 100 शिकायतें मिलने की उम्मीद थी। इस कारण कमिश्नर ने शाम चार बजे से प्रस्तावित अधिकारियों की बैठक शाम सात बजे ली। जनता दरबार में विधायक दीवान सिंह बिष्ट और डीएम विनोद कुमार सुमन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिकायतों का फटाफट निस्तारण
1. रामपाल सिंह रावत, मदन सिंह, बिशन नेगी, पुष्पा देवी, रामकली, पदमा देवी, उषा, भावना देवी आदि ने गांव पापड़ी में लग रहे स्टोन क्रेशर को हटाने की मांग की। कमिश्नर ने स्टोर क्रेशर की एनओसी देने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. डेल्टा फैक्ट्री हल्दुआ के श्रमिकों ने ऑडिटोरियम के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी की। बाद में उनके पांच साथी कमिश्नर से मिले। इस पर कमिश्नर ने श्रम विभाग के अधिकारियों से जरूरी कार्रवाई करने को कहा।
3. मोहल्ला पंपापुरी के लोगों ने मुख्य सड़क को सुधारने की मांग की। आयुक्त ने लोनिवि के ईई महेंद्र कुमार को सड़क बनवाने के निर्देश दिए।
4. आमडंडा खत्ता निवासी हेमंत बुधोड़ी, यशपाल सिंह नेगी, खजान सिंह, नवीन बुधोड़ी आदि ने बताया कि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने ईडीसी, वन ग्रामों को पर्यटन के लिए 50 जिप्सियों के परमिट की घोषणा की थी लेकिन परमिट नहीं मिले। इस पर कमिश्नर ने आरटीओ से परमिट देने को कहा।
5. फड़, ठेला व्यवसायी कल्याण समिति ने स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 की अनदेखी का आरोप लगाया। बताया कि पालिका की ओर से वेंडर जोन के लिए चिह्नित स्थल अनुकूल नहीं है। वहां असामाजिक तत्वों को जमावड़ा रहता है। कमिश्नर ने एसडीएम परितोष वर्मा को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
6. मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी समाजसेवी हरीश चंद्र सती ने ग्राम पाटकोट से रामपुर टोंगिया वनग्राम होकर कोटाबाग तक आठ किमी लंबी सड़क बनवाने, मोहल्ला पंपापुरी, भरतपुरी, दुर्गापुरी, कौशल्यापुरी कॉलोनियों के नियमितीकरण की मांग की। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
7. एक शिकायतकर्ता 500 रुपये का हल्का सा फटा नोट लेकर था, जिसे बैंक नहीं ले रहा था। तभी एसबीआई के मैनेजर को नोट बदलवाने को कहा।

विधायक सहमे, अफसर दौड़े
कई फरियादी मंडलायुक्त के साथ मंच बैठे विधायक दीवान सिंह बिष्ट को समस्या बता चुके थे। विधायक के स्तर से समाधान न होने के कारण लोग मंडलायुक्त के पास पहुंचे। इससे सहमे विधायक मंच पर खुद को असहज महसूस कर रहे थे। वहां मौजूद अधिकारियों की धड़कनें तेज थी। अपने विभाग से संबंधित आने वाली शिकायतों पर वह भागकर पहुंच रहे थे और समस्या का निवारण कर रहे थे।


जनहित याचिका ही अंतिम विकल्प
टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता पूरन चंद्र पांडे ने कहा कि कुमाऊं कमिश्नर के जनता दरबार से एक बात तो तय हो गई कि तहसील दिवस में आई समस्याओं का प्रशासन गंभीरता नहीं लेता। इसी कारण समस्या और भीड़ अधिक थी। अगर अब भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अंतिम विकल्प के तौर पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed