फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   800 करोड़ से बनेगा 11 किमी लंबा रोपवे

800 करोड़ से बनेगा 11 किमी लंबा रोपवे

Fri, 10 Aug 2018 02:34 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
800 करोड़ से बनेगा 11 किमी लंबा रोपवे
shimla ropeway
कालाढूंगी/नैनीताल। पर्यटननगरी नैनीताल में वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए पर्यटन विभाग कालाढूंगी या रानीबाग से नैनीताल तक रोपवे की योजना बना रहा है। प्रदेश के पर्यटन सचिव दलीप जावलकर ने बृहस्पतिवार को रोपवे के के लिए प्रस्तावित भूमि के दोनों छोर देखे। बताया कि करीब 800 करोड़ रुपये से 11 किमी लंबा रोपवे बनेगा।
विज्ञापन

जावलकर ने बताया कि यह रोपवे सीबीआरई साउथ कंपनी के सहयोग से बनाया जाएगा। पहला विकल्प रानीबाग, ज्योलीकोट, हनुमानगढ़ी बताया जबकि दूसरा विकल्प कालाढूंगी सेे केव गार्डन है। रोपवे के टर्मिनल के लिए कालाढूगी स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी समेत कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर छोटी हल्द्वानी के हुड़किया चौड़ जंगल समेत दोनों रूटों की जमीन देखी। बताया कि अभी रोपवे पीपी मोड पर चलाने पर विचार है। उम्मीद जताई कि रोप-वे का किराया बसों के समान ही रहेगा। कहा कि नैनीताल में पार्किंग बनाने के लिए पैसे की कमी नहीं है बल्कि जमीन नहीं मिल पा रही है। जमीन मिलते ही पार्किंग बनाई जाएगी। शुक्रवार को वह कमिश्नर राजीव रौतेला से भी चर्चा करेंगे। इस दौरान उन्होंने रामनगर के सांवल्दे गांव में निर्माणाधीन होटल मैनेजमेंट संस्थान, कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्यों की भी प्रगति पूछी। एचएमटी फैक्ट्री रानीबाग का निरीक्षण कर एचएमटी, वन विभाग के अधिकारियों से भूमि की उपलब्धता पर चर्चा की। एचएमटी के भू अभिलेख भी जांचे। प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि प्रदेश में होम स्टे योजना अच्छी चल रही है। अब होम स्टे संचालकों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। तीन साल में पांच हजार होम स्टे का रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य है। करीब 550 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है जबकि 450 आवेदनों पर विचार किया जा रहा है। इस दौरान केएमवीएन के एमडी धीराज सिंह गर्ब्याल, जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, प्रशांत, सीबीआरई कंपनी के आरोहण मेहंदीरत्ता, रणवीर सिंह मिनहास, कालाढूंगी रेंजर अमित ग्वासाकोटी, हल्का पटवारी गिरीश तिवारी, सहकारी समिति अध्यक्ष शेखर जोशी, जनसेवा कमेटी अध्यक्ष जाहिद हबीबी, गीता चौधरी, भूपाल बोरा, इमरान खान आदि थे।
विज्ञापन


नैनीताल पहुंचे पर्यटन सचिव ने रोपवे बनाने के लिए जमीन का निरीक्षण किया
बताया, प्रदेश में गति पकड़ रही होम स्टे योजना, होम स्टे संचालकों के रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed