फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में युकां और एनएसयूआई आमने-सामने

नैनीताल में युकां और एनएसयूआई आमने-सामने

Thu, 26 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में युकां और एनएसयूआई आमने-सामने
नैनीताल। एनएसयूआई की नवगठित नगर इकाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। युवा कांग्रेस की ओर से एनएसयूआई की नैनीताल इकाई के गठन का विरोध करने के बाद डीएसबी परिसर से छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकीं स्वाति तिवारी और जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने बयान जारी कर युकां नेताओं पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने बीते दिनों नैनीताल इकाई का गठन करते हुए पंकज बिष्ट को नगर अध्यक्ष और दीपक कुमार दास को महासचिव बनाया था। इसके बाद युकां के विधानसभा अध्यक्ष पवन जाटव ने नवगठित इकाई पर अपना विरोध दर्ज करा कर इकाई में बदलाव की मांग की थी। जाटव के बयानों पर पलटवार करते हुए पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी स्वाति तिवारी ने नई इकाई का स्वागत करते हुए कहा कि जिनको चुना गया है उन्होंने बीते चुनाव में किसी प्रकार का विरोध नहीं किया। वहीं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने युकां नेताओं के विरोध की निंदा करते हुए कहा है कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिस क्रम में विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहने वाले छात्रों को पदाधिकारी चुना गया है। उन्होंने कहा है कि विरोध कर रहे नेता कभी भी एनएसयूआई के सदस्य नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
नैनीताल। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में 12वीं में 40 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश देने, ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को दो दिन के लिए खोलने और प्रवेश प्रक्रिया को ऑफलाइन मोड में संचालित करने के साथ ही महाविद्यालयों में जारी हो रही मेरिट लिस्ट में खामियों को दूर करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, पंकज बिष्ट, गौरव जोशी, दीपक दास, तिलक दानी, शिवम बजाज, योगी त्रिपाठी, विशाल बोहरा, गौर धामी, रितेश जोशी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed