{"_id":"5b58def54f1c1b0c718b625c","slug":"15325508963-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं के पर्यटक स्थलों को इंदौर की तर्ज पर सुंदर बनाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं के पर्यटक स्थलों को इंदौर की तर्ज पर सुंदर बनाने की पहल
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
tourism
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी समेत मंडल के अन्य पर्यटक स्थलों को इंदौर शहर की तर्ज पर सुंदर और स्वच्छ रूप देने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए इंदौर की एक संस्था ने नैनीताल का सर्वे शुरू कर दिया है।
मंडल आयुक्त अजय रौतेला की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नैनीताल से प्रथम चरण का सर्वे कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कुमाऊं के पर्यटक स्थलों को सुंदर बनाए जाने की पहल संयुक्त रुप से करनी होगी। नैनीताल शहर में अध्ययन के दौरान पता चला है कि 40 फीसदी कूड़ा ही घरों से नगर पालिका की ओर से संकलित किया जा रहा है। इसके साथ ही प्लास्टिक की थैलियों के प्रयोग पर भी पूर्ण रूप से लगाम लगाना होगा। इसमें नगर पालिका के अधिकारियों तथा पर्यावरण मित्रों का सहयोग आवश्यक है। इस दौरान डीएम वीके सुमन, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला, सीईओ कैंट अभिषेक राठौड़, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, जय भारत सिंह, ईओ रोहिताश शर्मा, प्रगति, अर्पण, लतिका, पूनम आदि मौजूद रहे।