फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रामनगर में बारिश से कई इलाके जलमग्न

रामनगर में बारिश से कई इलाके जलमग्न

Thu, 26 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में बारिश से कई इलाके जलमग्न
रामनगर (नैनीताल)। कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद बुधवार को दोपहर तक तेज बारिश हुई। यहां 44 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कोसी बैराज में 2727 क्यूसेक पानी आने से जलस्तर बढ़ गया। बारिश के कारण धनगढ़ी के पास स्थित पनोद नाला, करकट नाला बैलपड़ाव, रिंगौड़ा के रपटे पर तेज पानी आ गया। इस कारण वहां जाम लग गया। नालों के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पानी कम होने के बाद ही वाहन निकल सके। गांव गजपुर, मदनपुर छोई, गैबुवा, बैलपड़ाव आदि गांवों में बरसाती पानी घरों में घुस गया। रेलवे पड़ाव में जलभराव की सूचना पहुंची नगर पालिका की टीम ने जल निकासी की। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि बारिश से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल सभी कर्मचारियों को सतर्क किया गया है। किशनपुर छोई के क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि मदनपुर बोरा, गजपुर, किशनपुर में पानी घरों में घुस गया। अधिकारियों को बताने के बावजूद देखने तक कोई नहीं आया।
विज्ञापन


बारिश से गिरा पेड़, काटने पहुंचा मजदूर घायल
रामनगर (नैनीताल)। लगातार बारिश के बाद कोटद्वार रोड में कंजू का बड़ा पेड़ टूट कर कांतिमणि कांडपाल, प्रेम सिंह रौतेला के मकानों पर गिरा। राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि पेड़ से दोनों मकानों की चहारदीवारी, छत समेत कांतिमणि की कार, प्रेम सिंह की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई। रास्ता भी बंद हुआ। वन विभाग ने मजदूरों से पेड़ कटवाकर उसे सड़क से हटाया। इस दौरान पेड़ काट रहा मोहल्ला भवानीगंज निवासी मो. शान गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed