{"_id":"5b58c9c04f1c1b1e308b6e19","slug":"153254546812-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी को दर्जा दो वरना चुनाव में जताएंगे रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी को दर्जा दो वरना चुनाव में जताएंगे रोष
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में विडौरा मझोला में बुधवार को ऑल इंडिया राय सिख महात्म वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान राय सिखों ने कहा कि राज्य सरकार राय सिख समाज के लोगों को पिछड़े वर्ग से अनुसूचित जाति का दर्जा देने में पक्षपात कर रही है। पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा प्रांत में राय सिखों को एससी का दर्जा मिला है। कहा कि 2019 के चुनाव से पहले उनकी मांग पूरी न हुई समाज लोकसभा चुनाव में आक्रोश जाहिर करेगा। अध्यक्षता स्वर्ण सिंह बड़वाल ने की। वहां प्रदेश अध्यक्ष गुरदेव सिंह बड़वाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसवंती कौर, फुल्ला सिंह बड़वाल, सतनाम सिंह सरारी, रिशपाल सिंह, गुरदयाल सिंह, हरबंश सिंह, गुरमीत सिंह, विमला कौर, बलवीर कौर, रणजीत कौर, कौशल्या कौर, ईश्वरो कौर सरारी, गुरमीत कौर, सुरेंद्र कौर आदि थे। ब्यूरो