फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पिथौरागढ़ की रचना का एएमडी हैदराबाद के लिए चयन

पिथौरागढ़ की रचना का एएमडी हैदराबाद के लिए चयन

Wed, 25 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की रचना का एएमडी हैदराबाद के लिए चयन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की छात्रा रचना फुलेेरा का चयन परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार के परमाणु खनिज अन्वेषण एवं उपखनिज निदेशालय (एएमडी) हैदराबाद के लिए हुआ है। परिसर में भूगर्भ विषय से एमएससी की पढ़ाई पूरी कर चुकी रचना मूलरूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं। उनका पहले ही प्रयास में एएमडी में चयन हुआ है। रचना की कामयाबी से परिसर के भूगर्भ विभाग में खुशी है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के गुरना जीआईसी से इंटर करने के बाद रचना ने पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की। भूगर्भ विषय में एमएससी की पढ़ाई के लिए उन्होंने 2015 में डीएसबी परिसर में प्रवेश लिया। रचना के पिता ललित चंद्र फुलेरा सेना में हैं जबकि माता रेखा फुलेरा गृहणी हैं। उनकी छोटी बहन बीना फुलेरा अंग्रेजी से एमए कर रही हैं जबकि भाई डीआईटी में बीटेक के छात्र हैं। गुरुजनों का आशीर्वाद लेने परिसर पहुंची रचना ने बताया कि 12वीं के बाद बीएससी की पढ़ाई अंग्रेजी में होने कारण शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई क्योंकि10वीं, 12वीं में अंकों का प्रतिशत अच्छा नहीं था लेकिन पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने से बीएससी, एमएससी में अंकों का प्रतिशत सुधरा। एमएससी भूगर्भ में उनको 72 फीसदी अंक मिले। एमएससी में भूरसायन, आग्नेय सेल का अध्ययन कर परियोजना बनाई थी। कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल, कुलसचिव डॉ. महेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत, परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, प्रो. एके शर्मा, प्रो. सीसी पंत, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा ने रचना को बधाई दी।
विज्ञापन


पृथ्वी विज्ञान को जानने की थी इच्छा
- रचना ने बताया कि पृथ्वी विज्ञान को जानने की इच्छा थी, इसलिए एमएससी में भूगर्भ विज्ञान विषय को चुना। उन्होंने बताया कि एक वर्ष तक एएमडी हैदराबाद में परमाणु खनिज के विषय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनका कहा है कि फील्ड वर्क करने के प्रति रुचि है। परमाणु खनिज शोध कर देशहित में पूरा योगदान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed