फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वाहन स्वामियों ने परिवहन मंत्री का पुतला फूंका

वाहन स्वामियों ने परिवहन मंत्री का पुतला फूंका

Wed, 25 Jul 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
वाहन स्वामियों ने परिवहन मंत्री का पुतला फूंका
रामनगर (नैनीताल)। उत्पीड़न के खिलाफ सभी परिवहन संस्थाओं की बेमियादी हड़ताल मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रही, मांग पूरी न होने उन्होंने मंगलवार को जोरदार नारेबाजी कर परिवहन मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने 28 जुलाई को अपने वाहनों के प्रपत्र आरटीओ कार्यालय को जमा करने का एलान किया। कहा कि मांग पूरी होने तक वाहनों का संचालन ठप रहेगा। बस संचालकों से किसी सरकारी नुमाइंदे की वार्ता न होने पर भी वाहन स्वामियों ने रोष जताया। इस हड़ताल से तमाम यात्री, कारोबारी परेशान रहे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घटने से महंगाई बढ़ने लगी है। संसाधनों के अभाव में रोडवेज, रेल प्रशासन भी सेवाएं नहीं बढ़ा सका है। इस कारण लोग महंगी दरों पर टैक्सी, टेंपो आदि छोटे वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। इस दौरान तारा लोहनी, भुवन सिंह राणा, गोविंद सिंह बिष्ट, अनिल शर्मा, सुनील भट्ट, सुभाष ध्यानी, दीप पांडे, नारायण सिंह, धीरेंद्र गुसांई, शैलेंद्र सिंह, मो. हफीज, रिजवान शम्शी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed