फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नए लुक में होगी बोर्ड की उतर पुस्तिका

नए लुक में होगी बोर्ड की उतर पुस्तिका

Wed, 25 Jul 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
नए लुक में होगी बोर्ड की उतर पुस्तिका
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव कर रहा है। इस बदलाव के तहत उत्तर पुस्तिका का लुक आकर्षक बनाया जा रहा है। पुस्तिका के अंतिम पेज पर अंकित महत्वपूर्ण निर्देश अब दूसरे पेज पर होंगे। पुस्तिकाओं की साइज भी बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की साइज वर्तमान में 30 सेमी. लंबा और 21 सेमी चौड़ा है। बोर्ड इनकी लंबाई चार से पांच सेमी बढ़ाने पर विचार कर रहा है। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक कई परीक्षार्थी पुस्तिका के अंतिम पेज पर अंकित निर्देशों को नहीं पढ़ पाते। ऐसे मेें इस बार इन निर्देशों को दूसरे पेज पर रखने पर विचार किया जा रहा है। यदि परीक्षार्थी निर्देशों को पढ़ेंगे तो उन्हें परीक्षा देने में आसानी होगी और वे कॉपी में लिखते समय गलती नहीं करेंगे। इसके अलावा कॉपी की साइज बढ़ने से बच्चों को दूसरी कॉपी लेने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

इस बार करीब 22 लाख उत्तर पुस्तिकाएं छापीं जा रही हैं, जो पिछले साल की अपेक्षा एक लाख अधिक हैं। पिछली बार बोर्ड परीक्षा में 2,81,826 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इस बार छात्र संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए अभी से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं को छपवाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुस्तिका के दूसरे पेज में दर्ज होंगे निर्देश, साइज बड़ा करने पर हो रहा विचार
22 लाख के आसपास उत्तर पुस्तिकाएं छापीं जा रही हैं इस बार, जो पिछले साल से एक लाख अधिक हैं

उत्तर पुस्तिका के अंतिम पेज पर अंकित निर्देशों को अब दूसरे पेज पर छापा जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है, जल्द ही उत्तर पुस्तिकाएं छापने की कार्यवाही शुरू हो जाएगी।
- बीएमएस रावत, संयुक्त सचिव उत्तराखंड बोर्ड रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed