{"_id":"5b578d504f1c1b8f568b643a","slug":"153246446014-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच कालेज खुला, नहीं होने दिए प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच कालेज खुला, नहीं होने दिए प्रवेश
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजीपीजी कॉलेज में हंगामे के बीच मंगलवार को कॉलेज खोला गया। कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुई, लेकिन आंदोलनरत छात्रों ने नए प्रवेश नहीं होने दिए। कॉलेज में सभी प्रवेश देने की मांग को लेकर एनएसयूआई, एबीवीपी के छात्रों का क्रमिक अनशन जारी है।
कॉलेज में छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुईं। स्थिति को सामान्य देख कॉलेज प्रशासन ने नए छात्रों का प्रवेश करना शुरू कर दिया। जैसे ही आंदोलनरत छात्रों इस बात की जानकारी हुई तो एनएसयूआई के सुमित लोहनी के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज में हंगामा कर दिया। कहा कि सभी आवेदकों को प्रवेश मिलने तक कॉलेज में कोई नया प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। स्थिति को गंभीर देख कॉलेज प्रशासन ने नए प्रवेश नहीं किए। इसके बाद छात्र कॉलेज के गेट पर क्रमिक अनशन पर बैठ गए। दूसरी ओर एबीवीपी के सदस्य छात्रों का भी क्रमिक अनशन जारी रहा। इस दौरान अनिल रावत, करन बिष्ट, आरती आर्या, रोहित मेहरा, दीपक तड़ागी आदि रहे।