{"_id":"5b563cc34f1c1b41748b6981","slug":"153237830320-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियंत्रित करने के लिए नैनीताल में लगेंगी ट्रैफिक लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियंत्रित करने के लिए नैनीताल में लगेंगी ट्रैफिक लाइट
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी में अगले साल के पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अभी से सक्रिय हो गया है। नैनीताल की यातायात व्यवस्था को लेकर आईआईटी दिल्ली की ओर से पेश किए गए प्लान की समीक्षा के लिए बनाई गई समिति की बैठक सोमवार को एडीएम हरवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुछ बिंदुओं का चयन कर एक रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे डीएम को सौंपा जाएगा। इस रिपोर्ट में नैनीताल के यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक लाइट लगाने के सुझाव का चयन किया गया है।
पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन ने आईआईटी दिल्ली की टीम से सर्वे करवाया था। टीम ने बीते दिनों यातायात व्यवस्था पर तैयार किया एक प्लान डीएम विनोद कुमार सुमन के समक्ष पेश किया गया था। डीएम की ओर से इस प्लान की समीक्षा को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि डीएसए पार्किंग के शुल्क को 20 रुपये प्रतिघंटा करने की बात को भी रिपोर्ट में रखा गया है। बैठक में एसडीएम अभिषेक रूहेला, एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ सिटी विजय थापा आदि थे।
ये है रिपोर्ट के मुख्य बिंदु
- हल्द्वानी, कालाढूंगी और भवाली से आने वाले वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था।
- नैनीताल से कालाढूंगी जाने वाले वाहनों और डीएसए पार्किंग की ओर जाने वाले वाहनों के लिए कोतवाली के पास से डिवाइडर की व्यवस्था।
- हल्द्वानी से आने वाले पर्यटक वाहनों के लिए रूसी बाईपास में पार्किंग और भवाली से आने वाले वाहनों के लिए पाईंस में पार्किंग की व्यवस्था कर लग्जरी गाड़ी से नैनीताल लाने के व्यवस्था।
विज्ञापन
लग्जरी वाहन में पार्किंग से नैनीताल आएंगे पर्यटक
- इस साल पर्यटक सीजन के दौरान निजी वाहन पार्किंग में खड़ाकर कर शटल सेवा से नैनीताल आना कई पर्यटकों को रास नहीं आया। ईओ ने बताया कि समिति ने रिपोर्ट में ये बिंदु भी शामिल किया है कि पर्यटकों के वाहनों के पार्किंग में खड़ा कर उनको नैनीताल लाने के लिए शटल सेवा के रूप में लग्जरी वाहन लगाए जाएं और इन वाहनों को निविदा के आधार पर लिया जाए।