{"_id":"5b563bd64f1c1bed5e8b4f05","slug":"15323780659-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ली सिंह चीमा की कविताओं पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ली सिंह चीमा की कविताओं पर झूमे श्रोता
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
बल्ली सिंह चीमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। सरोकार साहित्य संस्था एवं कल्पतरु वृक्षमित्र द्वारा रामनगर फाइकस गार्डन में आयोजित काव्य गोष्ठी में जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सुनाया-जहां बह रही हो कूलरों की हवा, वहां पीपलों को पूछता कौन है...।
यह अनूठा आयोजन जंगल में पेड़ पौधों के बीच मंच सजाकर किया गया। प्रकृति और पर्यावरण को समर्पित इस काव्य गोष्ठी की शुरूआत डॉ. एसपी मिश्र ने सरस्वती वंदना से की। एसके शुक्ला ने सुनाया- पौधों से कर ले प्यार। उनके साथ ही सग़ीर अशरफ़, संतोष तिवारी, देवेश उपाध्याय, सत्यप्रकाश मिश्र ने भी रचना पाठ किया। गोष्ठी शुरू होने से पहले पारंपरिक तौर पर पिलखन का पौधा रोपा गया। इस अवसर पर दो बार के सेना मेडल विजेता भारत सिंह रावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतुल मेहरोत्रा, गणेश रावत, बीएस डंगवाल, केएस अधिकरी, लालता श्रीवास्तव, मुन्ना तिवारी, मोहन पाठक, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे।