{"_id":"5b563bcf4f1c1bbd298b5a8a","slug":"15323780589-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क में डूबने से तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क में डूबने से तेंदुए की मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
leopard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क के बिजरानी रेंज तेंदुए का क्षत-विक्षत शव मिला है। इससे पहले रविवार को ढिकाला रेंज में भी करंट लगने से मरे हाथी का सप्ताहभर पुराना शव मिला था। ऐसे में विभागीय गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।
कॉर्बेट पार्क बिजरानी रेंज के वनकर्मी सोमवार को फूलताल ब्लॉक सिलधारी कक्ष संख्या दो में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सिलधारी स्रोत की शाखा नाला में पहुंचने पर उन्हें पानी में डूबे नर तेंदुए का शव दिखाई दिया। इसे पानी से बाहर निकाल पंचनामा भरा गया। कॉर्बेट पार्क के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा, हल्द्वानी से आए डॉ. आयुष उनियाल ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब साढे़ तीन साल थी। उसकी मृत्यु पानी में डूबने से हुई है। एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुरूप तेंदुए का विसरा एकत्र कर परीक्षण को भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असल कारणों को पता चल पाएगा। इस दौरान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल, उपनिदेशक अमित वर्मा, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के चंदन सिंह नेगी, कॉर्बेट फाउंडेशन के प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह, रेंजर राजकुमार आदि थे।