{"_id":"5b563bcd4f1c1b50748b6c8d","slug":"153237805713-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने नहीं खुलने दिया रामनगर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने नहीं खुलने दिया रामनगर कॉलेज
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। छात्रों ने सोमवार को भी पीएनजीपीजी कॉलेज नहीं खुलने दिया, जबकि कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज खोलने का एलान किया था। इसको लेकर छात्रों, कॉलेज प्रशासन के बीच नोंकझोंक हुई। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्रों ने कुलपति, उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका।
कॉलेज के गेट पर क्रमिक अनशन पर बैठे एनएसयूआई, एबीवीपी के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज खुलने नहीं दिया। छात्रों ने इस दौरान नारेबाजी भी कर दी। स्थिति को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बल को मौके पर बुला लिया। पुलिस बल के सामने ही छात्रों, कॉलेज प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने किसी तरह छात्रों को शांत कर दिया। हंगामे के बाद भी कॉलेज के प्रोफेसर, स्टाफ कॉलेज गए और कक्षाएं चलाने के लिए क्लास रूम में भी गए लेकिन कॉलेज के छात्रों की संख्या नगण्य थी, ऐसे में कक्षाएं नहीं चलीं। बाद में कॉलेज की प्राचार्या, प्रोफेसर, स्टाफ के बीच बैठक हुई, जिसमें पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। कॉलेज के गेट पर एनएसयूआई, लाइब्रेरी के पास एबीवीपी के छात्रों का क्रमिक अनशन जारी रहा। कॉलेज पर एनएसयूआई के सुमित लोहनी के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति, उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। कहा कि सभी आवेदकों को प्रवेश मिलने तक क्रमिक अनशन होगा। ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी भी छात्रों को समर्थन दिया। प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने बताया कि कॉलेज तो खुला है, लेकिन छात्रनेता विद्यार्थियों को रोक रहे हैं। ऐसे में कक्षाएं चलाना चुनौती बन गया है।
कॉलेज प्रशासन और छात्रों में नोकझोंक
कॉलेज में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात