फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उजाला अस्पताल ओपीडी आपके द्वार शिविर का समापन

उजाला अस्पताल ओपीडी आपके द्वार शिविर का समापन

Tue, 24 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
उजाला अस्पताल ओपीडी आपके द्वार शिविर का समापन
रामनगर (नैनीताल)। ओपीडी आपके द्वार योजना के तहत उजाला अस्पताल काशीपुर के दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में सोमवार को दूसरे दिन 160 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। अधिकतर रोगी जोड़ों के दर्द से ग्रसित थे, जिनको वरिष्ठ चिकित्सक ने उचित परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

शिवमंदिर पंपापुरी में शिविर लगते ही लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर में बच्चे से लेकर बूढ़ों समेत 160 रोगियों ने अपना इलाज कराया। उजाला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक ने उदर, जोड़ों के दर्द, ब्लड शुगर, चर्म रोग, लीवर, ब्लड प्रेशर, बुखार, दिल की बीमारी के मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। महज 30 रुपये के मामूली पंजीकरण शुल्क पर मरीजों को बेहतरीन चिकित्सकीय परामर्श, जरूरी जांचें कर दवाइयां बांटी गईं। शिविर में 25 महिलाओं समेत 45 मरीजों का ईसीजी करा 55 मरीजों का ब्लड टेस्ट हुआ। सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल समेत तीन महीनों की शुगर की जांच के टेस्ट किए गए। पंजीकृत रोगियों को भविष्य में उपचार कराने के लिए मरीजों को उजाला अस्पताल में विशेष रियायत दी जाएगी। शिविर का समापन हो गया, लेकिन क्षेत्रीय लोगों ने उजाला अस्पताल के चिकित्सकों से भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने की मांग की। चिकित्सकों ने आगे भी शिविर लगाने का भरोसा दिया। शिविर में समाजसेवी कुबेर सिंह अधिकारी, गणेश रावत का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed