{"_id":"5b54e8834f1c1be94b8b64b1","slug":"15322911992-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास मीटर गहरी खाई में गिरी कार एक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास मीटर गहरी खाई में गिरी कार एक की मौत दो घायल
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। रूसी बाईपास के पास एक कार अनियंत्रित होकर पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक बरहैनी बाजपुर निवासी विरेंद्र की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार हल्द्वानी के विवेकानंद अस्पताल में चल रहा है।
बरहैनी बाजपुर निवासी भाजयुमो नेता रवि दानू का चचेरा भाई 28 वर्षीय दीपू दानू पुत्र आलम सिंह दानू कार संख्या यूके 18 एफ 9001 में अपने दो दोस्तों 28 वर्षीय विरेंद्र पुत्र गुड्डु और 22 वर्षीय संजय सिंह पुत्र हीरा सिंह के साथ नैनीताल घूमने आया था। खुर्पाताल बाईपास से नैनीताल की ओर जाते समय युवकों की कार तेज गति में होने के कारण रूसी बाईपास के पास अनियंत्रित होकर करीब पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसएसआई बीसी मासीवाल, एसओ तल्लीताल राहुल राठी और ज्योलीकोट चौकी एसआई दिलीप कुमार रेस्क्यू दल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को निकालकर एक निजी वाहन से हल्द्वानी रवाना किया। घायलों को कालाढूंगी पहुंचने पर 108 एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। घायलों को हल्द्वानी ले जाते समय विरेंद्र ने मुखानी के पास दम तोड़ दिया। विवेकानन्द अस्पताल में दीपू दानू और संजय सिंह की हालत गंभीर है।
नैनीताल घूमने आए थे युवक
रूसी बाईपास के पास हुआ हादसा