{"_id":"5b54e8764f1c1b54208b4930","slug":"15322911865-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट पार्क में शुल्क बढ़ाने से पर्यटन कारोबारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट पार्क में शुल्क बढ़ाने से पर्यटन कारोबारी नाराज
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है।
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) प्रशासन ने कार्बेट नेशनल पार्क में घूमने का शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव बनाया है। इससे नाराज पर्यटन कारोबारियों ने रविवार को विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की।
पर्यटन कारोबारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन विधायक दीवान सिंह बिष्ट को सौंपा। इसमें बताया कि पार्क में दैनिक भ्रमण हेतु प्रति व्यक्ति 100 रुपये, प्रति वाहन प्रवेश शुल्क 250 रुपये लिया जाता है लेकिन वन मंत्री, प्रमुख वन संरक्षक ने सीटीआर फाउंडेशन के निर्माण के लिए शुल्क बढ़ाने को कहा है। इसके तहत अब प्रवेश शुल्क 100 रुपये प्रति व्यक्ति से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति व्यक्ति हो जाएगा। दैनिक भ्रमण की एक पाली का खर्चा एक भारतीय पर्यटक के लिये 3350 रुपये रहेगा, जिसमें 2200 रुपये जिप्सी, 600 रुपये गाइड फीस अतिरिक्त होगा। उन्होंने कहा कि एक सफारी का कुल खर्चा 6150 रुपये आएगा जबकि वर्तमान में यह शुल्क 3800 रुपये है। उन्होंने कहा कि शुल्क में दोगुनी वृद्धि करना गलत है। इससे पर्यटकों की संख्या में भी कमी आएगी। उन्होंने इस शुल्क वृद्धि का फैसला वापस लेने की मांग की है। इस दौरान मदन जोशी, अशोक भट्ट, प्रशांत कुमार, अहमद हुसैन, संतोष पपनै, संजय छिम्वाल आदि थे।