{"_id":"5b54cb964f1c1b61508b4c32","slug":"153228379415-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। टनकपुर-खटीमा ट्रैक पर अमाऊं के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार शाम करीब 3:52 बजे टनकपुर से पीलीभीत चलने वाली ट्रेन के गार्ड की सूचना पर प्रभारी स्टेेशन मास्टर के लाल ने पुलिस को सूचना दी कि अमाऊं के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक चिकित्सालय भिजवाया। उसकी शिनाख्त सुखदेव सिंह राणा (43) पुत्र स्व. नारायण सिंह राणा निवासी ग्राम बिचपुरी चकरपुर के रूप में हुई।
मृतक के सिर और शरीर में कई हिस्सों में चोट आई है। आशंका जताई जा रही है कि वह चलती ट्रेन से गिरकर उसकी चपेट में आ गया होगा। अस्पताल में मृतक के भाई जगदीश राणा ने बताया कि सुखदेव मजदूरी करता था और परिवार में तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
वह घर से सुबह मजदूरी की बात कह कर टनकपुर को निकला था, जिसके बाद उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिपं सदस्य रमेश राणा, ग्राम प्रधान संदीप राणा आदि ने पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया।