{"_id":"5b54cb8e4f1c1b42748b64fc","slug":"153228378518-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिफार्म प्राइवेट बसों के आज से पहिए जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिफार्म प्राइवेट बसों के आज से पहिए जाम
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिफार्म। सिरसा-शक्तिफार्म मोटर मार्ग की बदहाली एवं शासन प्रशासन पर निजी बस संचालकों के प्रति ज्यादती का आरोप लगाते हुए प्राइवेट बस यूनियन ने सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बसों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया। यूनियन के निर्णय से दूसरे शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ेगा।
निजी बस यूनियन अध्यक्ष ओमप्रकाश दुआ की अध्यक्षता में बस संचालकों ने बैठक की। बस मालिकों ने कहा कि स्कूल समय में चलने वाली बसों में छात्रों के बैठने से कभी-कभी ओवरलोडिंग की स्थिति आ जाती है। आरोप लगाया कि स्कूली बच्चों के कारण बसों में ओवरलोड होने पर प्रशासन बसों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई कर उत्पीड़न करने पर तुला है।
पिछले पांच वर्षों से शक्तिफार्म से सिरसा हाइवे तक 16 किमी मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय है। मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और बसों में टूट-फूट होने के कारण मालिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बीमा राशि व डीजल के दामों में बढ़ोतरी से भी मालिकों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
बैठक में यूनियन ने निर्णय लिया कि इन समस्याओं के समाधान होने तक प्राइवेट बसों का संचालन ठप रहेगा। वहां यूनियन के उपाध्यक्ष लियाकत अली, संजय अग्रवाल, दिलीप सरकार, सदान्य, राधे श्याम, दुलाल, कृष्णपद मंडल, गोपाल व कालू राय आदि थे।