{"_id":"5b54cb854f1c1be94b8b646b","slug":"15322837775-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। टनकपुर रोड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नाबार्ड योजना के तहत 21 करोड़ की लागत से चार ग्राम सभाओं को जलापूर्ति करने के उद्देश्य से एक ओवर हैड टैंक निर्माण की योजना है। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने सीएम रावत के समक्षराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैंपस में आसपास की चार ग्राम सभाओं की जलापूर्ति के लिए ओवर हैड टैंक का प्रस्ताव रखा था, जिसपर सीएम ने स्वीकृति दी थी।
जल निगम ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। इस पेयजल का लाभ गोसीकुआं, नदन्ना, भुड़ाई, कुटरी ग्रामसभाओं को मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति हेतु भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। गुणवत्ता एवं निर्माण की निगरानी के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में समितियां गठित करने की योजना है। विधायक धामी ने बताया कि जल निगम द्वारा योजना को शासन से वित्तीय स्वीकृति कराते हुए नाबार्ड से धन अवमुक्त के लिए फाइल शासन में गई है।