{"_id":"5b54cb814f1c1b61508b4c2f","slug":"153228377313-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बॉक्स फुंकने से गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बॉक्स फुंकने से गुल रही बिजली
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। विद्युत उपकेंद्र में विद्युत सप्लाई का केबल बॉक्स फुंकने और सीटी क्षतिग्रस्त होने से कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 18 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। बिजली नहीं आने से लोग पानी के लिए भी परेशान रहे।
शनिवार देर रात करीब 12 बजे विद्युत उपकेंद्र में विद्युत सप्लाई का केबल बॉक्स फुंक गया और सीटी क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर होते-होते इनवर्टर भी जवाब दे गए। साथ ही बिजली आधारित लघु उद्योग भी प्रभावित हुए। बिजली नहीं आने से नानकमत्ता जलसंस्थान की ओर से नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी।
बिजली नहीं आने से ग्राम बिड़ौरा, विडौरी, सलमती, सलमता, सिसईखेड़ा, औदली, भरौनी, नगला, ध्यानपुर, बिचवा, टुकड़ी झनकट, के साथ ही नानकसागर पार तक करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित रही। इधर, विद्युत विभाग के अवर अभियंता विनोद जोशी ने बताया कि कर्मचारी सुबह से ही केबल बॉक्स और सीटी को दुरुस्त करने में लगे हैं। उन्होंने देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु होने की बात कही।