फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर निगम, पालिका और पंचायत के तीन लाख मतदाताओं की सूची जारी

नगर निगम, पालिका और पंचायत के तीन लाख मतदाताओं की सूची जारी

Sun, 22 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम, पालिका और पंचायत के तीन लाख मतदाताओं की सूची जारी
vote
नैनीताल। जिले के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की मतदाता सूची जारी हो गई है। सबसे ज्यादा दो लाख 13 हजार 181 मतदाता नगर निगम हल्द्वानी में हैं। मतदाताओं की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर नगर पालिका रामनगर है यहां 35 हजार 62 मतदाता है। इसके बाद तीसरे नंबर पर नगर पालिका नैनीताल है, यहां 28156 मतदाता हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी निकायों में कुल एक लाख 54 हजार 653 पुरुष और एक लाख 47 हजार 64 महिला मतदाता हैं। मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गईं हैं। प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में जुट गए हैं। सभासद से लेकर महापौर, पालिका व परिषद चेयरमैन बनने के लिए जोर आजमाइश हो रही है। अधिकांश संभावित प्रत्याशी मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मना रहे हैं। निकायों में बैनर-पोस्टर लग गए हैं।
विज्ञापन



जिले के नगर निगम, पालिका और पंचायत के तीन लाख 17 सौ 17 मतदाताओं की सूची जारी
28 हजार 156 मतदाता करेंगे नैनीताल पालिका के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 35 हजार 62 मतदाता है रामनगर नगर पालिका में
07 निकायों में 125 वार्डों में चुनाव होने हैं, 149 मतदान केंद्र और 366 मतदेय स्थल बनाए गए हैं

कहां कितने मतदाता
निकाय का नाम स्त्री पुरुष कुल
नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम 104003/109178/213181
नगर पालिका रामनगर 17033/18029/35062
नगर पालिका नैनीताल/13825/14331/28156
नगर पालिका भवाली/2812/2935/5747
नगर पंचायत भीमताल/4123/4290/8413
नगर पंचायत लालकुआं/2421/2783/5204
नगर पंचायत कालाढूंगी/2847/3007/5854
कुल/147064/154553/301617

निकाय का नाम वार्डों की संख्या मतदान केंद्र मतदान स्थल
नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम 60/83/263
नगर पालिका रामनगर/20/20/40
नगर पालिका नैनीताल/15/20/32
नगर पालिका भवाली/07/07/07
नगर पंचायत भीमताल/09/07/09
नगर पंचायत लालकुआं/07/07/08
नगर पंचायत कालाढूंगी/07/07/07
कुल/125/149/366

हल्द्वानी में 36 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील
हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम के 36 मतदान केंद्र में अतिसंवेदनशील और 28 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए हैं। सोमवार को इनकी सूची जारी कर दी जाएगी। शनिवार को एडीएम हरवीर सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम के अधिकारियों के साथ हल्द्वानी नगर निगम के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र की चर्चा की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed