{"_id":"5b53756c4f1c1b50748b6571","slug":"153219620013-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समिति गरुड़ के चार वार्डो के लिए आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समिति गरुड़ के चार वार्डो के लिए आज होगा मतदान
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। साधन सहकारी समिति गरुड़ के गढ़सेर, लखनी, कन्स्यारी और पाये वार्ड के लिए रविवार को मतदान होगा।परिणाम शाम चार बजे तक घोषित कर दिये जाएंगे। सभापति और उप सभापति का निर्वाचन 23 को होगा।
निर्वाचन अधिकारी बीएस रौतेला ने बताया कि समिति के गढ़सेर, पाये, कन्स्यारी, लखनी वार्ड के लिए गरुड़ समिति में सुबह 10 से दो बजे तक मतदान होगा। परिणाम शाम 4 बजे घोषित तक घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समिति के सभापति और उप सभापति का निर्वाचन 23 को होगा। डंगोली समिति के निर्वाचन अधिकारी बीबी जोशी ने बताया कि समिति के सभी वार्डों के लिए वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए है। उन्होंने बताया कि समिति के सभापति और उप सभापति का चुनाव तेईस को होगा। उधर पिंगलों समिति में भी सभापति और उप सभापति का निर्वाचन तेईस का होगा।