{"_id":"5b5235f24f1c1b3e748b6373","slug":"153211441519-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के नाम पर दर्ज हो सरकारी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के नाम पर दर्ज हो सरकारी जमीन
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में महाकालेश्वर मंदिर के नाम पर सरकारी जमीन दर्ज कराने की मांग को लेकर बाबा भोलागिरी ने आमरण अनशन शुुरू कर दिया।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे दड़हा गांव के महाकालेश्वर शिव मंदिर के महंत नागा बाबा भोलागिरि तहसील पहुंचे और आमरण अनशन पर बैठ गए। बाबा का कहना है कि गांव में स्थित वर्ग चार की भूमि खतौनी संख्या 107 खसरा 1/1 रकबा 1.2140 हेक्टेयर पर पिछले 35 सालों से उनका कब्जा चला आ रहा है। इस भूमि के मध्य में 0.014 हेक्टेयर में मंदिर बना है। जहां, क्षेत्र के श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था करने के लिए जमीन की आवश्यकता है। जिसके लिए उनके कब्जे की जमीन पर विहित प्राधिकारी न्यायालय वाद विचाराधीन है। गत नौ जनवरी को एडीएम ने एसडीएम को कब्जे के आधार पर बाबा के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। कहा कि मंदिर के नाम से उक्त भूमि को बाबा भोलागिरी को आवंटित किया जाए। कहा कि प्रशासन से कई बार मांग करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेताया कि भूमि का पट्टा जारी होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।