{"_id":"5b4e39db4f1c1b35748b5667","slug":"153185327219-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा ठप
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। सीएचसी की आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा ठप है। पिछले चार दिन से एंबुलेंस खराब है। स्वास्थ्य विभाग ने 108 एंबुलेंस खराब होने पर खुशियों की सवारी को इस कार्य में लगाया है।
आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा के पायलट महेश कापड़ी ने बताया कि चार दिन पहले एंबुलेंस शक्तिफार्म क्षेत्र से डिलीवरी को केस लेकर आ रही थी। सीएचसी पर पहुंचते-पहुंचते एंबुलेंस खराब हो गई। जिसके बाद से एंबुलेंस सेवा ठप पड़ी है। विभागीय उच्चाधिकारियों को जानकारी दी तो उन्होंने खराब एंबुलेंस को दूसरे वाहन की मदद से रस्से से खिंचवाकर हल्द्वानी वर्कशॉप भिजवा दिया लेकिन अभी तक उसकी जगह कोई एंबुलेंस नहीं दी गई।
बताया कि सीएचसी की खुशियों की सवारी वैन को एंबुलेंस की जगह संचालित किया गया है। वैन न तो ऑक्सीजन की सुविधा है और न ही फर्स्ट एड का कोई सामान है। टायर बुरी तरह फटे हैं। जिससे कब एंबुलेंस वैन का पहिया थम जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस संबंध में 108 आपातकालीन सेवा के उच्चाधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।