{"_id":"5b37e2bf4f1c1b64068b918a","slug":"153038918315-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फड़, ठेला वालों ने धरना, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फड़, ठेला वालों ने धरना, प्रदर्शन किया
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने हटाया तो इससे कई फड़, ठेला व्यवसायी परेशान हो गए। इसके विरोध में उन्होंने शनिवार को फड़, खोखे, ठेले बंद रख विरोध, प्रदर्शन किया।
रानीखेत रोड से हटाए गए फड़, खोखे वालों ने शनिवार को एसडीएम परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसडीएम से रानीखेत रोड किनारे कारोबार करने की अनुमति मांगी। बताया कि प्रशासन, नगरपालिका के माध्यम से चयनित वेंडर जोन में ग्राहक नहीं आ सकेंगे। इससे उनका व्यापार घट जाएगा। रानीखेत रोड से हटाने के लिए कई फड़ वालों पर कानूनी कार्रवाई होने से भी परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान ओमप्रकाश, उमाशंकर, बहादुर सिंह, नईम, मनोज कुमार, विकास, मो. हनीफ, मो. सफी, मो. रफी, फईम, रमेश, मो. तहसीन, फईम आदि थे।
फड़, ठेला व्यवसायियों ने धरना, प्रदर्शन किया