{"_id":"5b37e2bc4f1c1b315d8b80c3","slug":"15303891808-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशांत स्कूल की शिक्षिका तारा बोहरा उतराखंड रत्न अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशांत स्कूल की शिक्षिका तारा बोहरा उतराखंड रत्न अवार्ड से सम्मानित
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज परिसर में शनिवार को ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलैक्चुअल्स (एआईसीओआई) की ओर से 38वां सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बिगड़ते लिंगानुपात पर वक्ताओं ने चिंता जताई गई। कार्यक्रम में निशांत स्कूल की शिक्षिका तारा बोहरा को गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया गया। उनके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को उत्तराखंड रत्न, यूपी रत्न और दिल्ली रत्न का सम्मान दिया गया।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड लॉ कमीशन के चेयरमैन न्यायाधीश राजेश टंडन ने कहा कि संविधान के अनुसार सभी नागरिकों को समानता का अधिकार है। यदि अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है तो मानवाधिकार आयोग की शरण ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि 2013 के दौरान उत्तराखंड में आई आपदा को उन्होंने खुद देखा है। उस समय आपदाग्रस्त क्षेत्र सूने थे। तब उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर कोर्ट लगाई। डॉ. केतकी, तारा कुमैया ने संचालन किया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता निधि शर्मा, प्रो. नीता बोहरा शर्मा, डॉ. अशोक दुबे, अनुश्री आदि थे।
ये हुए सम्मानित-
तारा बोहरा, नैनीताल- उत्तराखंड रत्न
ज्ञानप्रकाश शर्मा, नोएडा- उत्तराखंड रत्न
मिलयरत्न कुकरेती, देहरादून- उत्तराखंड रत्न
कांता कर्दम, मेरठ- यूपी रत्न
जीतेंद्र कुमार राव, मथुरा- यूपी रत्न
अकील शेख, दिल्ली एनसीआर- दिल्ली रत्न
एवरेस्ट पर्वतारोहण के लिए सम्मानित किया
-एवरेस्ट पर्वतारोहण के लिए एसडीआरएफ की टीम के इंस्पेक्टर संजय उप्रेती, एसआई सतीश शर्मा, मनोज रावत, कांस्टेबल वीरेंद्र काला, योगेश रावत, मनोज जोशी, सूर्यकांत, सुशील कुमार, विजय सिंह, वीरेंद्र को सम्मानित किया।