फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुविवि ने 5 जुलाई तक बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की तिथि

कुविवि ने 5 जुलाई तक बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की तिथि

Sun, 01 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कुविवि ने 5 जुलाई तक बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की तिथि
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण की तारीख बढ़ाकर पांच जुलाई कर दी है। अब छह जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन और सात जुलाई तक आवेदन फार्म की हार्डकॉपी कॉलेज में जमा की जा सकेगी। मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि शनिवार तक प्रवेश के लिए कम आवेदन आए हैं इसे देखते हुए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया गया है। विश्वविद्यालय ने चार जून को प्रवेश पोर्टल शुरू किया था। पंजीकरण करने की अंतिम तारीख पहले 30 जून रखी गई थी और एक जुलाई तक आवेदन करना था। शनिवार तक 45691 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं तो वहीं करीब 39365 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बढ़ाई तारीख, छह जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म
45691 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं शनिवार तक, 39365 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए किया है आवेदन

कहां से कितने आवेदन
नैनीताल परिसर 3574
अल्मोड़ा परिसर 3009
एमबी कॉलेज हल्द्वानी 7905
पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ 3777
पीजी कॉलेज रुद्रपुर 3511
पीजी कॉलेज काशीपुर 2920
डिग्री कॉलेज खटीमा 2503
पीएनजी कॉलेज रामनगर 1744
महिला कॉलेज हल्द्वानी 1077

सबसे कम आवेदन
नैनीताल। डिग्री कॉलेज अमोरी में दो, डिग्री कॉलेज तल्ला सल्ट में 10 और डिग्री कॉलेज मासी में 11 आवेदन आए हैं।

एमबी पीजी कॉलेज में दाखिले को उमड़े छात्र
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में अंतिम दिन दाखिले के लिए आवेदन फार्म जमा करने को छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को एक ही दिन में 1228 फार्म जमा हुए। इस तरह अब तक कॉलेज में जमा हुए आवेदन फार्मों की संख्या बढ़कर 5,752 के आंकड़े पर पहुंच गई है। सबसे अधिक दाखिले के लिए एमएससी प्रथम सेमेस्टर में 1308 फार्म जमा हुए हैं।
विज्ञापन

स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन पत्र भरने की शनिवार को अंतिम तिथि थी। इसके परिणाम स्वरूप साइबर कैफे पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भर पंजीकरण कराने के बाद डाउनलोड आवेदन फार्म की प्रति महाविद्यालय में जमा करने की वजह से विद्यार्थियों की दोहरी परेड हो गई। पहले साइबर कैफे पर आनलाइन फार्म भरने में घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा, उसके बाद आवेदन फार्म की प्रति जमा करने को कालेज के काउंटर पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। शनिवार को अंतिम दिन होने के कारण कॉलेज में तीन बजे के बाद तक विद्यार्थी फार्म जमा करने पहुंचते रहे। प्रभारी प्राचार्य डा. पूर्णिमा भटनागर ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए में 1634, बीएससी में 1150, बीकॉम में 688, परास्नातक प्रथम सेमेस्टर एमए के विभिन्न विषयों में 801, एमएससी में 1308, एमकॉम में 171 आवेदन फार्म जमा हुए हैं। उन्होंने बताया कि जमा हुए प्रवेश आवेदन फार्मों के आधार पर सोमवार से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगा। उसके बाद मेरिट पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम दिन 1228 फार्म हुए जमा, अब तक 5752 फार्म किये जा चुके है जमा
छात्रों ने उठाई दोहरी परेशानी, साइबर कैफे पर भी लगी भीड़


कुल सीटों को लेकर संशय
हल्द्वानी। मुसीबत यह है कि महाविद्यालय को अभी तक यह सष्ट नहीं कि कुल कितनी सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। महाविद्यालय ने विश्वविद्यालय को पत्र भेजा हुआ है। माना जा रहा है कि इस बार सीटें कम होंगी। पिछली बार भी मेरिट बनी थी। ऐन वक्त पर छात्र नेताओं के दबाव में उच्च शिक्षा मंत्री को सभी एडमिशन का आदेश जारी करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed