{"_id":"5b37cd654f1c1bf56e8bad8f","slug":"1530383717101-10-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीवनी आजीविका सहकारिता ने बांटा 1.10 लाख का लाभांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीवनी आजीविका सहकारिता ने बांटा 1.10 लाख का लाभांश
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। संजीवनी आजीविका स्वायत सहकारिता की तृतीय आम सभा में बीसूका के पूर्व उपाध्यक्ष भुवन पाठक ने समूहों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ाने को कहा। संस्था ने समूहों से जुड़े लोगों को एक लाख दस हजार का लाभांश वितरित किया। उन्होंने युवाओं से संजीवनी आजीविका सहकारिता से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया।
कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देने के लिए भुवनेश्वरी महिला आश्रम लंबे समय से काम कर रहा है। तकनीकी संस्था के समन्वयक चंद्रमणी उनियाल ने संजीवनी आजीविका स्वायत्त सहकारिता की तीन साल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक ने कहा कि आजीविका परियोजना महिलाओं को भा रही है। उन्होंने काश्तकारों से उन्नत प्रजाति की बुवाई कर उत्पाद बढ़ाने को कहा। मौके पर काम सिंह फर्स्वाण, हेमलता अधिकारी आदि ने विचार रखे।