{"_id":"5b37c9a34f1c1b684d8b949f","slug":"15303827551623-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई श्रमिकों को क्रमिक अनशन 23 वें दिन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई श्रमिकों को क्रमिक अनशन 23 वें दिन समाप्त
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर में एफसीआई श्रमिकों और अधिकारियों के बीच हुई समझौता वार्ता पर सहमति बनने पर मजदूरों का क्रमिक अनशन शनिवार को 23 वें दिन समाप्त हो गया। वार्ता में दो गाड़ियों पर मजदूरों के एक गैंग को काम दिए जाने पर सहमति बनी। ईपीएफ राशि जमा करने के कागजी कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को लिखा जाएगा। एसडीएम और एफसीआई के डीजीएम ने क्रमिक अनशन पर बैठे श्रमिकों को जूस पिलाकर उठाया।
शनिवार शाम पांच बजे एफसीआई के डीजीएम पीके यादव, एजीएम राजेश वर्मा, डिपो प्रबंधक डीएस गर्ब्याल, एसडीएम विवेक प्रकाश ने श्रमिकों से बातचीत की। घंटे भर चली बातचीत में श्रमिकों का एक गैंग दो गाड़ियों पर काम करेगा जबकि बाहर से आई एक गाड़ी पर काम मिलेगा, इस पर सहमति बनी। वहां पर गोकुल सिंह, धनराज भारती, जाकिर हुसैन, रामदयाल, अख्तर अली, विनोद यादव, नंदकिशोर, हरिराम आदि थे। बता दें कि एफसीआई श्रमिकों ने रोस्टर के आधार पर काम नहीं करने और ईपीएफ की राशि खाते में जमा नहीं करने को लेकर आठ जून से क्रमिक अनशन शुरूकिया था।