{"_id":"5b37c9a14f1c1bfd6e8ba918","slug":"15303827537-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दिए आय दुगनी करने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दिए आय दुगनी करने के टिप्स
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में कृषि कल्याण अभियान के तहत किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों की आय दोगुनी करने के तौर तरीके बताए। शनिवार को गांव टांडा आजम में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्रालय के जिला प्रभारी अजय कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के वैज्ञानिक डॉ. प्रतिभा सिंह दस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण, पिट का निर्माण, फलों के 500 पौधों का वितरण, गाय, भैंस, भेड़, बकरी सहित अन्य जानवरों का कृत्रिम गर्भाधान, सिंचाई के लिए ट्रैक्टर, कृषि यंत्र, मौन पालन, मशरूम उत्पादन, गृह वाटिका लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तरीके से खेती कर किसान अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं। मुनेश कुमार ने विभागीय जानकारी दी। इधर, केशोवाला में भी कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को खेती के साथ आय के स्रोत बढ़ाने के लिए गाय, भैंस, बकरी और भेड़ पालन, मशरूम इत्यादि उत्पादन करने के बारे में जानकारी दी गई।