फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बहुउद्देश्यीय शिविर में 192 शिकायतें दर्ज

बहुउद्देश्यीय शिविर में 192 शिकायतें दर्ज

Sat, 30 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बहुउद्देश्यीय शिविर में 192 शिकायतें दर्ज
कालाढूंगी (नैनीताल)। कोटाबाग ब्लॉक के बैलपड़ाव स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में शुक्रवार को बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें विधायक बंशीधर भगत और डीएम विनोद कुमार सुमन ने जनसमस्याएं सुनीं। शिविर में क्षेत्रवासियों ने 192 शिकायतें दर्ज कराईं। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

विधायक भगत ने कहा कि सरकार जनता के द्वार पहुंच रही है। इन शिविरों में जनसमस्याओं का जल्दी समाधान होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसेवक बनकर समस्याओं का निराकरण करें। डीएम ने शिविर में अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के आदेश दिए। कहा कि जिन समस्याओं का निराकरण उनके स्तर पर संभव नहीं है, उन्हें वे अपने उच्चाधिकारियों को संदर्भित करें। इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी अवश्य दें।
विज्ञापन

एसडीएम एपी बाजपेयी ने संचालन किया। शिविर में सीडीओ रमा गोस्वामी, सीएमओ डॉ. भारती राना, सीएओ धनपत कुमार, सीईओ केके गुप्ता, एई नलकूप संजय कुशवाहा, डीपीओ अनुलेखा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाया
शिविर में वृद्धा पेंशन के नौ, विकलांग सात, विधवा 17, बीपीएल के 11, पशुपालन विभाग की 80 शिकायतों का निस्तारण किया गया। ऊर्जा निगम ने सौभाग्य योजना के 55 फार्म जमा कराए। स्वास्थ्य विभाग ने 55 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा बांटी। उद्यान विभाग ने 20, कृषि विभाग ने 12 किसानों को बीज, दवा बांटी। श्रम विभाग ने 24 व्यक्तियों का पंजीकरण किया। बाल विकास विभाग ने नंदा देवी, गौरा योजना के 10 फार्म बांटे। उरेडा ने 10 लोगों को एलईडी बल्ब बांटे। उद्योग विभाग ने 25 व्यक्तियों को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। राजस्व विभाग ने चार लोगों के आय प्रमाण पत्र बनाए।


भाजपा नेताओं ने भी बताईं समस्याएं
शिविर में मौजूद पूर्व प्रमुख दीपाली कन्याल, भाजपा नेता तारा चंद्र पांडे, कमल नयन जोशी, हरीश कांडपाल, हेम कांडपाल, नरेंद्र बिष्ट, अनिल कंबोज, सुरेंद्र बोरा, दीवान सिंह बिष्ट, मयंक तिवारी, हेम तिवारी आदि ने भी अधिकारियों को समस्याएं बताईं। उन्होंने पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed