{"_id":"5b368c964f1c1bb26e8baa63","slug":"153030159012-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों के बच्चों को पहाड़ पर मिलेगी अच्छी शिक्षा: पंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों के बच्चों को पहाड़ पर मिलेगी अच्छी शिक्षा: पंत
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
Docter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। प्रदेश के नए स्वास्थ्य महानिदेशक (डीजी हेल्थ) डॉ. टीसी पंत की प्राथमिकता पहाड़ों पर ही डॉक्टरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा ताकि पहाड़ों पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें और रिक्त पद भरे जा सकें।
डॉ. टीसी पंत शनिवार को डीजी हेल्थ का पद संभाल सकते हैं। डॉ. पंत ने कहा कि वह डॉक्टरों की तैनाती का समय तय करने की कोशिश करेंगे ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बताया कि सेनिटोरियम की अरबों की संपत्तियां हैं। इनका सही से उपयोग नहीं हो रहा है। इनका सदुपयोग हो, इसकी कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अच्छी शिक्षा और रहन-सहन की तलाश में पहाड़ों से मैदानों की ओर भागते हैं। हमारी कोशिश होगी कि डॉक्टरों के बच्चों को पहाड़ों पर ही अच्छी शिक्षा और रहन-सहन मिले ताकि वह पहाड़ों से कतराएं नहीं।