{"_id":"5b368ac54f1c1bc57b8b4d67","slug":"15303011266-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे मे गाइड की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे मे गाइड की मौत, मां घायल
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। वन्यजीव को बचाने की कोशिश में शुक्रवार को नेचर गाइड की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस सड़क हादसे में नेचर गाइड की मौत हो गई, जबकि साथ में बाइक पर बैठी बीमार मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया गया कि नेचर गाइड ने हेलमेट लगाया था।
शुक्रवार को ग्राम ढेला निवासी हरीश नेगी (35) पुत्र स्व. गोविंद सिंह नेगी स्वास्थ्य खराब होने के चलते अपनी मां लक्ष्मी देवी को संयुक्त चिकित्सालय में दिखाने के बाद घर जा रहा था। इसी बीच सांवल्दे पुल पार करने के बाद सड़क पर आए एक वन्यजीव को बचाने में हरीश की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद आसपास के लोगों तत्काल 108 एंबुलेंस से दोनों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया और हरीश की मां की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना पर चिकित्सालय पहुंची पुलिस ने हरीश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। वहीं गाइडों में भी साथी की मौत पर शोक की लहर है। हरीश अपने पीछे पत्नी हेमा और तीन बच्चियों को रोता बिलखता छोड़ गया।