{"_id":"5b368ac14f1c1b8c278b86e2","slug":"15303011213600-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरूमदारा मे पानी का संकट बरकरार, 600 रूपये का टैंकर मंगा प्यास बुझा रहे है ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरूमदारा मे पानी का संकट बरकरार, 600 रूपये का टैंकर मंगा प्यास बुझा रहे है ग्रामीण
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारावासी हफ्तेभर से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। वह 600 रुपये का टैंकर मंगा खुद व्यवस्था करने को मजबूर हो चुके हैं।
दुल्हेपुरी की ग्राम प्रधान मंजू चौहान के नेतृत्व में तमाम ग्रामीण शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें पेयजल, विद्युत की व्यवस्था सुधारने की मांग की। कहा कि कठियापुल बैलजुड़ी, पीरूमदारा में पानी की टंकियां बनी हैं। इनमें ट्यूबवेल से पानी भरा जाता है लेकिन नलकूपों का जलस्तर घटने से पानी की टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पुरानी नलकूपों की मोटरें लगातार खराब हो रही हैं। ओवरलोडिंग से बार-बार विद्युत मोटर फुंक जाती है। इन्हें बदलने तक लोग परेशान रहते हैं। उन्होंने समस्या सुलझाने के लिए गांव में नया ट्यूबवेल लगा हर नलकूप पर जनरेटर, स्टैबलाइजर भी लगाने की मांग की। जल संस्थान के ईई पीके त्यागी ने बताया कि पानी सुचारु है। इस दौरान रीना नेगी, मीना रावत, देवकी लोहनी, प्रमोद रावत, उमाकांत मिश्र, धान सिंह रावत आदि थे।