{"_id":"5b368abe4f1c1b2b428b7709","slug":"15303011193-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फड़ व ठेला व्यवसायी कल्याण समिति ने एसडीएम व ईओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फड़ व ठेला व्यवसायी कल्याण समिति ने एसडीएम व ईओ को सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। प्रशासन ने दो दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो कई फड़, ठेले वाले बेरोजगार हो गए। रानीखेत रोड पर जमे हाथ ठेले वालों, फड़-खोखा वालों ने इसे उत्पीड़न बताया। एसडीएम परितोष वर्मा, नगरपालिका के ईओ मनोज दास को ज्ञापन सौंपा। ठेला, फड़ व्यवसायी कल्याण समिति ने शनिवार से बेमियादी हड़ताल का आह्वान किया है।
फड़ व्यवसायी कल्याण समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। फड़ वालों ने रानीखेत रोड पर यातायात में हो रहे व्यवधान की तोहमत यात्री बसों, टैक्सी स्टैंड पर थोपी। कहा कि यह लोग नगर के मुख्य मार्ग रानीखेत रोड पर सुगम यातायात में बाधक बने हैं, जिन्हें प्रशासन नहीं हटाता जबकि गरीब हाथ ठेले, छोटे फड़ व्यवसायियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रशासन उन्हें जबरन एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के पास वेंडिंग जोन में भेजने पर आमादा है, लेकिन वहां पर कारोबार नहीं चल सकता, जिस कारण उनके सामने आजीविका का संकट है। फड़ व्यवसायियों ने रानीखेत रोड से सभी यात्री बसों के अड्डे, टैक्सी स्टैंड हटाने की मांग कर स्थान दिलाने की मांग की। इस दौरान समिति अध्यक्ष हरेंद्र कश्यप, कमल, नरेंद्र पाल, केसर, महफूज आलम, इरशाद, बबलू, संजय कश्यप, जयपाल सिंह, तौसिब आलम आदि थे।