{"_id":"5b197d964f1c1bf66e8b6e49","slug":"15283972109-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी में पानी की सप्लाई पर्याप्त नहीं, होटल मालिक टैंकरों से पानी मंगाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी में पानी की सप्लाई पर्याप्त नहीं, होटल मालिक टैंकरों से पानी मंगाने को मजबूर
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी में पर्यटक सीजन जोरों पर है। नियमित पानी की सप्लाई नहीं होने से पर्यटन कारोबारी परेशान है। होटल मालिक टैंकरों से महंगे दामों पर पानी मंगाने को मजबूर है।
मिनी स्विट्जरलैंड नाम से विख्यात कौसानी में पर्यटन सीजन के दौरान जल संस्थान पर्यटक नगरी में दिन में मात्र एक बार पानी की आपूर्ति कर रहा है। जबकि होटल संचालित करने के लिए दिन में पांच से दस हजार लीटर पानी की जरूरत पड़ती है। होटल मालिक तीन हजार लीटर पानी चार हजार रुपये में क्रय करने को मजबूर है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने जल संस्थान के ईई से कौसानी में सुबह-शाम पानी की सप्लाई करने को कहा है।
होटलों में बोतल बंद पानी की मांग बढ़ी
पर्यटक नगरी कौसानी में पर्यटन सीजन के मद्देनजर बोतल बंद पानी की मांग एकाएक बढ़ गई है। देश, विदेश से भ्रमण पर कौसानी पहुंच रहे पर्यटक स्थानीय जल स्रोतों और जल संस्थान की योजनाओं का पानी पीने के लिए उपयोग में नहीं ला रहे हैं।
विज्ञापन
पर्यटक नगरी में वर्तमान में पचास से अधिक होटल है। होटलों में तीन हजार से अधिक बोतल बंद पानी की सप्लाई हो रही है।