फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

Thu, 07 Jun 2018 02:10 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज
ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब की ओर से अमर उजाला प्रायोजित 96वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को डीएसए मैदान में रंगारंग आगाज हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों के साथ दूरदराज से पहुंचे हॉकी प्रेमी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यहां 1922 में हॉकी प्रतियोगिता का जो सिलसिला जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से शुरू हुआ था वह अमर उजाला की पहल पर एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। अमर उजाला इस प्रतियोगिता का प्रायोजक है। इसी कड़ी में 96वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएसए मैदान में बुधवार को शाम साढ़े चार बजे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन और विशिष्ट अतिथि एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन


इससे पहले यहां राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ निशांत के छात्र-छात्राओं ने शिक्षिका कविता मेहरा व ममता बिष्ट के निर्देशन में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद कुमाऊंनी परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने आकर्षक कुमाऊंनी नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। छात्राओं ने वंदे मातरम गीत से देश भक्ति का संदेश दिया। राष्ट्रगान के बाद डीएम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने के बाद खेल का विधिवत शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन हेमंत बिष्ट और नवीन पांडे ने किया। पहला मैच सुल्तानपुर ने 3-1 से जीता। मैच के तकनीकी निदेशक अहमद सिद्दीकी, तकनीकी अंपायर रोहित साह, दीपक साह, राजेश साह, कैलाश बोरा, जीएल साह व एंपायर मोहित रावत व मंजुल प्रकाश सनवाल थे। उद्घोषक नवीन पांडे व मनोज कुमार थे। इस मौके पर डीएसए के महासचिव संजय सिंह बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक चंद्र लाल साह, डीएसए के संयुक्त सचिव प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डा.मनोज सिंह बिष्ट, विनय साह, लीला बिष्ट, डा. नागेंद्र शर्मा, कैलाश बिष्ट, दीपक भंडारी, मुकुल साह, राजीव गुप्ता, जीएल साह, केएस नेगी, दीपक साह, तारा बोरा, सुदर्शन लाल साह के अलावा अमर उजाला हल्द्वानी के यूनिट हेड हरीश भट्ट, नैनीताल के ब्यूरो चीफ गिरीश रंजन तिवारी समेत अमर उजाला परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।


छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मोहा मन
पूर्व ओलंपियन, डीएम और एसएसपी ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed