फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रित्विक अग्रवाल व शावना रेवेका बने स्पोर्ट्समैन ऑफ दी ईयर

रित्विक अग्रवाल व शावना रेवेका बने स्पोर्ट्समैन ऑफ दी ईयर

Wed, 06 Jun 2018 02:18 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
रित्विक अग्रवाल व शावना रेवेका बने स्पोर्ट्समैन ऑफ दी ईयर
शेरवुड स्कूल नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। शेरवुड कॉलेज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर रित्विक अग्रवाल को स्पोर्ट्समैन ऑफ दी ईयर का खिताब जबकि शावना रेवेका को बेस्ट महिला खिलाड़ी का खिताब दिया गया। इसके अलावा उक्रित तिवारी ने टेंडल कप पर अपना कब्जा जमाया। बेस्ट एक्टर हिंदी के लिए माणिक अरोड़ा को बच्चन पात्र और बेस्ट ऑलराउंडर महिला के लिए जश्नकौर बच्छन को गुंजन गुजराल ट्रॉफी प्रदान की गई। बेस्ट ऑलराउंडर बॉयज का खिताब यशवंत मिश्रा ने प्राप्त किया। इसके अलावा स्पिडस प्राइज फॉर इंटीग्रिटी का पुरस्कार अनिरूद्व हमाल को मिला। एलेन ए डेल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हाउस स्टडी कप, शर्मा कप, एकेडमिक्स ट्रॉफी व डिवेटिंग पुरस्कार प्रदान किया गया। माइनर गेम्स के लिए फ्रायर टक को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र सिद्वोजीराव सिथोले गुरुनाथ योगीराज ने कहा कि अध्यात्म को पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाना आवश्यक है। ध्यान तनाव से मुक्ति पाने का सशक्त माध्यम है। शेरवुड कॉलेज में दी जाने वाली शिक्षा उत्तम है। प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने कहा कि इस विद्यालय ने जहां सेना व बॉलीवुड को दर्जनों प्रतिभा दी हैं, अध्यात्म में भी इस विद्यालय का योगदान रहा है। इस अवसर पर आरके नौटियाल, मुकुंद कुमया, बासू साह, हेम चंद्र पांडे, अजय शर्मा, एसडी पाठक, एएस मेहरा, पारितोष भट्ट, पूनम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed