फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने लापता महिला को पकड़ किया न्यायालय मे पेश

पुलिस ने लापता महिला को पकड़ किया न्यायालय मे पेश

Wed, 06 Jun 2018 02:25 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लापता महिला को पकड़ किया न्यायालय मे पेश
रामनगर (नैनीताल)। प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई महिला तीन दिन बाद मंगलवार को खुद लौट तो आई मगर पति के साथ विवाद होने पर उसने जहर खाकर जान दे दी। पीरूमदारा चौकी पुलिस ने उसे एसडीएम के समक्ष पेश किया था एसडीएम ने उसे स्वतंत्र रुप से कहीं रहने का निर्णय दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धर्मपुर टांडा क्षेत्र निवासी किसान माधव सिंह की पत्नी अनीता (28) दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ तीन जून को घूमने चली गई। इस मामले में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को अचानक वह पीरूमदारा पुलिस चौकी पर पहुंची। पुलिस ने उसका बयान लेने के बाद एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने कहा कि महिला बालिग है और कही भी रहने के लिए स्वतंत्र है। महिला ने अपने पति के साथ रहने का निर्णय लिया। बयान देने के बाद महिला घर पहुंची तो उसका सामना अपने पति से हुआ। पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद उसने घर में रखा जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। आशंका है कि घर पहुंचने पर पति से उसकी तकरार हुई थी। शायद इसी कारण उसने जान दी है। इधर पुलिस ने महिला के प्रेमी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जहर खाने से पहले बच्चों का नहीं रखा ख्याल
माधव सिंह की शादी आठ साल पहले हुई थी। अनिता के सात और पांच साल के दो बच्चे हैं। पता चला कि है कि पंजाब का एक युवक अपने रिश्तेदारी रामनगर आता था। युवक ने अनीता को झूठे सपने दिखाए। इसी जाल में फंसकर वह उसके साथ घूमने चली गई। इस मामले में पुलिस ने मायके वालों को बुलाया है। दोनों पक्षों के आने पर असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed